तेनुघाट में नहर में गिरी फॉर्च्यूनर, दो युवक घायल

बोकारो में शुक्रवार देर रात बाइक से चकमा खाने के बाद फॉर्च्यूनर नहर में जा गिरी। हादसे में दो युवक घायल हुए, लेकिन दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो : जिले के तेनुघाट ओपी क्षेत्र के चांपी के पास शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे एक फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में गाड़ी सवार बबलू कुमार और रोहित कुमार घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए तेनुघाट अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक चांपी स्थित अपने ननिहाल से जैनामोड़ टांड़ मोहनपुर स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक बाइक के चकमा देने के बाद फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे के बाद दोनों युवक किसी तरह गाड़ी से बाहर निकलकर नहर से ऊपर आए। सुबह नहर में फॉर्च्यूनर दिखाई देने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर तेनुघाट ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। ओपी प्रभारी भजनलाल महतो के अनुसार, दोनों युवकों को चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है। हादसे में बड़ा नुकसान होने से टल गया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।