झारखंड में 11 अप्रैल तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में मौसम प्रभावित रहेगा।

News Post
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather Update: झारखंड में थोड़ी देर में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने मंगलवार (8 अप्रैल) से 11 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न जिलों में बादल, बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जताई है। इसके लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं।

30-50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में मौसम प्रभावित रहेगा।

इन जिलों में आंधी के साथ ओले गिरने और तेज वज्रपात की आशंका है। हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है, जबकि 10 अप्रैल को दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी झारखंड में हवा की गति 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र ने 8 से 11 अप्रैल तक के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने बताया कि इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात की स्थिति बनी रहेगी।

खासकर 10 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में मौसम का प्रभाव अधिक देखने को मिलेगा। लोगों से सावधानी बरतने और खुले मैदानों में न जाने की सलाह दी गई है।

Share This Article