जमशेदपुर में महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म (Rape) की कोशिश करने के आरोपी को 12 घंटे के अंदर किरीबुरु थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि किरुबुरु के बिरसा टोली निवासी दयाल मुंडू उर्फ बब्लू ने एक सप्ताह पहले उसके घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुसा गया।

12 घंटे के भीतर आरोपी दयाल मुंडू को गिरफ्तार

इसके बाद उसने दुष्कर्म (Rape) करने की कोशिश की। इस समय उसके पति घर पर नहीं थे। इस घटना की पूरी जानकारी नोवामुंडी महिला थाना प्रभारी को दी गई।

इस मामले में किरीबुरु थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर आरोपी दयाल मुंडू (Dayal Mundu) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Share This Article