Latest Newsक्राइमजमशेदपुर में पत्नी की हत्या कर PCR वैन चालक फरार, पुलिस कर...

जमशेदपुर में पत्नी की हत्या कर PCR वैन चालक फरार, पुलिस कर रही छापेमारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर: जिले में PCR Van के चालक द्वारा हत्या की बड़ी वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। घटना का पता चलने के बाद गोलमुरी की नामदा बस्ती में हड़कंप मचा हुआ है।

PCR Van के चालक राहुल कुमार पर आरोप लगा है कि Love Marriage करने वाले इस आरोपी ने पत्नी निकिता कुमारी की गला दबाकर हत्या (Murder) की है। घटना के बाद वह पत्नी को मां के साथ अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मां को भी रखा झांसे में

बताया जा रहा है कि इसके बाद वह पकड़े जाने के डर से वहां से फरार हो गया। भागने से पहले उसने अपनी मां से झूठ बोला। कहा कि वह ATM से पैसे लेने जा रहा है, वह वहीं पर उसका इंतजार करे। इसके बाद वह लौटा ही नहीं।

सुबह पांच बजे गोलमुरी पुलिस ने मृतका के भाई शुभम को घर से अस्पताल (Hospital) ले जाकर शव की पहचान कराई। इसके बाद परिवार के लोगों ने दिन में अस्पताल (Hospital) पहुंचकर कार्रवाई की मांग पर हंगामा किया।

कार खरीदने के लिए बहनाई को दिए पैसे

गोलमुरी थाना लाइन स्थित क्वार्टर नंबर-45 में रहने वाले शुभम सिंह के मुताबिक उसकी इकलौती बहन निकिता कुमारी ने Love Marriage किया था।

शादी के कुछ माह बाद से राहुल निकिता को दहेज (Dowry) के लिए प्रताड़ित करता था। शराब पीकर अक्सर उसे मारता था। प्रताड़ना से तंग आकर एक साल पहले उसने दो लाख रुपए कर्ज लेकर कार खरीदने के लिए बहनोई को दिए।

इसके बाद भी कभी 10 हजार, कभी 20 हजार रुपए मांगता था। राहुल को उसके पिता हरेंद्र सिंह की अनुकंपा के आधार पर Home Guard में नौकरी हुई थी। वह पहले MGM Hospital में गार्ड था। इधर कुछ माह से PCR Van चला रहा है।

पोस्टमार्टम नहीं होने देने पर अड़े परिजन

शुभम और उसकी मां ने कहा कि जबतक निकिता के फरार पति, सास और दोनों ननंद की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक Post Mortem नहीं होगा और न ही अंतिम संस्कार होगा। निकिता के दो बेटे हैं।

शुभम ने गोलमुरी पुलिस को बताया कि उसका बहनोई Home Guard जवान है और साथ ही PCR Van चलाता है। उ

सने राहुल सिंह, उसकी मां सरीता देवी, ननंद डौली और गुड़िया के खिलाफ दहेज (Dowry) के लिए प्रताड़ित करने और गला दबाकर हत्या करने की लिखित शिकायत की है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस को Tinplate Hospital में फुटेज हाथ लगा है।

इस संबंध में गोलमुरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि महिला निकिता कुमारी की मौत का मामला सामने आया है। परिवार के लोगों ने पति पर हत्या (Murder) करने का आरोप लगाया है।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश हो रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

spot_img

Latest articles

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

रांची में रविवार को बिजली रहेगी बाधित, कई इलाकों में मेंटेनेंस का असर

There will be Power Disruption in Ranchi on Sunday : राजधानी रांची में बिजली...

आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, चावल व्यापारियों पर छापेमारी में 4.50 करोड़ रुपये जब्त

Major Action by Income Tax Department : आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने रांची...

खबरें और भी हैं...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...