झारखंड में यहां पहली बार इलाजरत कोरोना पॉजिटिव एक बच्ची की हुई मौत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना की दूसरी लहर में पहली बार एक बच्ची की मौत हुई है। बच्ची टीएमएच में इलाजरत गाेलमुरी की  रहने वाली थी, उसकी उम्र 13 साल है।

जिला सर्विलांस विभाग के अनुसार बच्ची को पिछले दिनों संक्रमण हुआ था। उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।

गोलमुरी निवासी 13 साल की बच्ची का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में चल रहा था।

पहली लहर में भी शहर में कोरोना से एक बच्चे की मौत हुई थी। हालांकि वह पहले से अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित थी।

शनिवार काे 4692 सैंपल की जांच 7 लाेगाें की काेराेना रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई। संक्रमिताें की संख्या बढ़कर 51498 हो गई है।

जिले में मृतकाें की संख्या 1050 हाे गई है। वहीं 16 मरीज शनिवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। अब तक कुल 50314 मरीज काेराेना काे मात दे चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.71 फीसदी हाे गया है।

लोगों का लिया गया सैंपल

पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से शनिवार को कुल पांच हजार 124 का सैंपल लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

रिपोर्ट सोमवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल दस लाख 72 हजार 596 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है।

16 मरीज हुए स्वस्थ

शहर के विभिन्न कोविड अस्पताल में भर्ती कुल 16 मरीज शनिवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 50 हजार 314 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.71 फीसद है।

लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में शनिवार को कुल नौ हजार 889 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, दो हजार 597 लोगों ने दूसरी डोज ली।

जिले में अभी तक कुल पांच लाख नौ हजार 637 लोगों ने पहली डोज ली है। वहीं, 11 हजार दो हजार 764 लोगों ने दूसरी डोज ली।

Share This Article