जमशेदपुर में पति-पत्नी का शव बरामद, पुलिस कर रही नाबालिग बेटी की तलाश

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: टेल्को थाना अंतर्गत मंडल बस्ती में घर से संदिग्ध अवस्था में पति-पत्नी शव बरामद (Husband- Wife Found Dead) किया गया है। बताया जा रहा है कि धारदार हथियार से दंपति की हत्या की गई है।

मृतकों का नाम भूपेंद्र प्रसाद ( 39) और उसकी Wife सविता देवी (35) के रूप में हुई है। भूपेंद्र Loading-Unloading का कार्य करता है।

घटना के बाद से मृतक की पुत्री नीलम उर्फ खुशबू (14) गायब है। Police को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट (One-Suicide Note) भी मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दरवाजा तोड़ कर देखा तो अंदर Husband- Wife का शव पड़ा

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले से ये बस्ती में घर बनाकर रह रहे थे। स्थानीय लोगों ने उनके घर से खून बहता हुआ देखा। इसकी सूचना Police को दी गई।

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़ कर देखा तो अंदर Husband- Wife का शव पड़ा हुआ था।

दोनों के सिर और शरीर पर धारदार हथियार और हथौड़े से प्रहार के निशान पाए गए हैं। दंपति की एक बेटी भी है जो House से लापता पाई गई है।

Police को कमरे से एक पत्र बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि पत्र मृतक दंपति की बेटी द्वारा लिखा गया है।

पत्र में लिखा है कि मैं आत्महत्या (Suicide) करने जा रही हूं। पुलिस (Police) ने पत्र को अपने कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेज दिया है।

City SP ने बताया कि दंपति की बेटी की तलाश की जा रही है

City SP के विजय शंकर ने बताया कि बंद कमरे में पति-पत्नी का शव बरामद किया गया है। इनके शरीर और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया से यह हत्या का मामला लग रहा है, लेकिन जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। City SP ने बताया कि दंपति की बेटी की तलाश की जा रही है।

Share This Article