Homeझारखंडजमशेदपुर में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 15 दिनों बाद इस...

जमशेदपुर में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 15 दिनों बाद इस तरह मामला आया सामने, आरोपी फरार

Published on

spot_img

जमशेदपुर: मानगो में एक 6 साल की बच्ची से नौकरानी के बेटे ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने का आरोपी भी नाबालिग है। फिलहाल वो फरार है।

पीड़िता के पिता के बयान पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। शनिवार को पुलिस ने बच्ची का एमजीएम अस्पताल में मेडिकल कराया।

कोर्ट में बयान दर्ज कराया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपी ने अपने घर पर ही बच्ची को हवस का शिकार बनाया। घटना 26 फरवरी की है।

26 फरवरी को नौकरानी मेरी बेटी को पार्टी में अपने साथ ले गई थी

बच्ची की मां ने कहा- आरोपी की मां मेरे घर में काम करती थी। 4 साल से आरोपी की मां मेरे घर में काम कर रही है।

नौकरानी व उसके बच्चों को मैं अपने घर में ही रखती थी। दो माह पूर्व नौकरानी अपने परिवार के साथ रोड 2 में शिफ्ट हुई।

26 फरवरी को नौकरानी मेरी बेटी को पार्टी में अपने साथ ले गई थी। देर रात होने के कारण बच्ची उसी के घर में सोई थी।

उसी रात नौकरानी के पुत्र ने उसके साथ गलत किया। 27 फरवरी को हमें बच्ची के साथ गलत किए जाने की जानकारी हुई।

बच्ची को हम डॉक्टर के पास लेकर गए तो उसके प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ की जानकारी डॉक्टर ने दी। हमने नौकरानी के पुत्र को घर बुला पूछताछ की।

लेकिन उसने कुछ गलत करने से इनकार किया, इसके बाद मैंने थाना में केस किया। घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि मामला 15 दिनों के बाद मानगो थाने तक पहुंचा है।

spot_img

Latest articles

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

अब हर साल 10 बैगलेस डेज होंगे जरूरी, बच्चों के भारी स्कूल बैग पर सरकार सख्त

Government Strict on Heavy school Bags of Children : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...

ED ने चंद्रभूषण सिंह और पत्नी को किया गिरफ्तार

ED arrests Chandrabhushan Singh and his Wife : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने MAXIZONE चिटफंड...

खबरें और भी हैं...

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...