लौहनगरी से अयोध्या का सफर अब होगा आसान, चलेंगी डायरेक्ट ट्रेनें

अब जमशेदपुर (Jamshedpur) से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। जहां जमशेदपुर से चलने वाली ट्रेन के लिये टाइम टेबल (Time Table) और रूट जारी कर दिया गया है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur to Ayodhya: अब जमशेदपुर (Jamshedpur) से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। जहां जमशेदपुर से चलने वाली ट्रेन के लिये टाइम टेबल (Time Table) और रूट जारी कर दिया गया है।

इस दिन चलेगी ट्रेनें

TATANAGAR से अयोध्या धाम के लिए 29 जनवरी और 19 फरवरी को ट्रेन संख्या 08019 आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। इस संबंध में चक्रधरपुर रेल मंडल की ओर से जानकारी दी गयी है।

समय और रूट

इसके मुताबिक आस्था स्पेशल ट्रेन टाटानगर (TATANAGAR ) से रात 11 बजकर 50 मिनट पर रवाना होकर 12 बजकर 50 मिनट पर चांडिल, रात एक बजकर 45 मिनट पर पुरुलिया, सुबह तीन बजकर 10 मिनट पर Bokaro Steel City होते हुए राजाबेड़ा, गोमो, कोडरमा, गया, डेहरी ओन सोन, सहरसाराम, दीन दयाल उपाध्याय, वाराणसी, जौनपुर, अकबरपुर होते हुए दूसरे दिन की सुबह तीन बजकर 20 मिनट पर दर्शन नगर पहुंचेगी।

वहीं, वापसी के वक्त Train सुबह आठ बजे दर्शन नगर से रवाना होकर रात 11 बजे टाटानगर पहुंचेगी। जमशेदपुर से चलने वाली ट्रेन में ICF कोच के 12 स्लीपर बोगियां होंगी. जो 758 KM यात्रा को 15 घंटे में पूरा करेगी।

संभावना है कि बोकारो स्टील सिटी (Bokaro Steel City) से पांच फरवरी और 26 फरवरी को तो रांची से 12 फरवरी को व बालासोर से 16 फरवरी को आस्था Special train रवाना होगी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।

Share This Article