खूंटी में तीन जोड़े ने आजीवन संग रहने की खाई कसमें

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: आर्यसमाज मंदिर रांची में रविवार को खूंटी से गये तीन जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

विशु केरकेट्टा ने रजनी केरकेट्टा को खुदराय केरकेट्टा ने स्वीटी पूर्ति, ग्राम भोंड़ा और सोना राम मुंडा ने फूल देवी के गले मेंं माला डाली और वैदिक विधि से विवाह कर आजीवन संग रहने की कसमें खाई।

इस अवसर पर आर्य समाज रांची के प्रधान राजेन्द्र आर्य, कोषाध्यक्ष संजय पोद्दार, पाहन बिरसा केरकेट्टा, सुमन कुमारी आर्या, जागरन लांग, ज़ोहन मुंडा, सोहरई बारला आदि उपस्थित थे।

पं प्रद्युम्न, पं विमलेंद्र, पं जयकिशोर और पं अशोक ने वैवाहिक अनुष्ठान संपन्न कराये। आर्य समाज ने सभी जोडों को बर्तन सेट, विवाह खर्च आदि का वहन किया।

Share This Article