पति-पत्नी के बीच विवाद, युवक ने लगा ली फांसी

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dispute Between husband and wife: पति पत्नी के बीच विवाद होने के कारण एक बिरहोर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

मरकच्चो थाना क्षेत्र के दक्षिणी पंचायत स्थित तेलियामारन बिरहोर टोला निवासी सुरेश बिरहोर का बड़ा पुत्र रंजीत बिरहोर (29 ) ने मंगलवार की शाम अत्यधिक शराब पीकर घर पहुंचा, जिसे लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया।

पेड़ में लटका मिला शव

उसी समय बिरहोर घर से निकल गया। देर रात नही लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, पर कहीं पता नही चल पाया। सुबह कुछ बच्चे जंगल की ओर खुंखडी के लिए जा रहे थे इसी बीच बच्चो ने देखा कि रंजीत बिरहोर का शव एक पेड़ में फांसी के फंदे से लटका है।

बच्चो ने इसकी सूचना आकर परिजनों को दी। इसके बाद परिजन रंजीत के शव को फांसी के फंदे से निकाल कर घर ले आए व इसकी सूचना थाना प्रभारी मरकच्चो Saurav Ms. Sharma व प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलाश महतो को दी।

सूचना पाकर मरकच्चो थाना के SIअभिमन्यु कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलाश महतो, अंचलाधिकारी मरकच्चो परमेश्वर कुशवाहा पहुंच कर परिजनो को काफी समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया।

Share This Article