कोडरमा में होमगार्ड के जवानों ने मांगों को लेकर किया ड्यूटी का बहिष्कार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: बिहार की तर्ज पर नियमित डयूटी और वेतनमान की मांग को लेकर झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार जिले के होमगार्ड के जवानों ने ड्यूटी का बहिष्कार किया है।

आठ मार्च से विधानसभा के समक्ष राज्य के विभिन्न जिलों के होमगार्ड के जवान धरना दे रहे हैं, जिसके समर्थन में कोडरमा जिला के होमगार्ड के जवान आठ मार्च से बहिष्कार करते हुए ड्यूटी कर रहे थे।

शुक्रवार को सभी जवान चंदवारा पुलिस केंद्र पहुंच कर राइफल जमा कर विधानसभा के समक्ष चल रहे धरना प्रदर्शन के लिए रवाना हो गए।

इस दौरान जिला होमगार्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन केंद्रीय कमिटि के द्वारा झारखंड सरकार को सूचना किया गया कि विधानसभा सत्र समिति तक हमारी मांगें को मंजूर किया जाय अन्यथा राज्य के हम सभी होमगार्ड के जवान अपनी अपनी सभी प्रकार की डियूटी को 24 मार्च से ड्यूटी का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे।

कोडरमा जिला के 478 होमगार्ड के जवान धरना प्रदर्शन के समर्थन देने के लिए रांची गए। मौके पर योगेंद्र यादव, लालबिहारी राम, राकेश राम, अरूण यादव, प्रवीण पाण्डेय एवं अन्य जवान मौजूद थे।

Share This Article