… और शिक्षक ने पार कर दी दरिंदगी की सारी हदें, 9 साल की छात्रा को बनाया…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Teacher Rape with Minor Student : एक शिक्षक (Teacher) ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए 9 साल की एक छात्रा (Student) को अपनी हवस का शिकार बनाया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

ट्यूशन टीचर (Tuition Teacher) की पहचान अर्पण कुजूर के रूप में हुई है।

यह लातेहार (Latehar) के महुआडांड़ थाना क्षेत्र की घटना है।अर्पण कुजूर को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए लातेहार भेज दिया।

बच्ची को जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म

DSP हिमांशु चंद्र मांझी ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। दर्ज FIR के अनुसार, अर्पण कुजूर सोमवार को बच्ची को ट्यूशन पढ़ाने उसके घर गया था।

वहां उसने बच्ची को बिस्कुट खिलाया और बहला-फुसलाकर जंगल ले गया और दुष्कर्म (Rape)  किया।

बच्ची को गायब देख परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पूरे गांव और जंगल में तलाश की, पर कुछ पता नहीं चला।

इसके बाद ग्रामीण अर्पण के घर पहुंचे और खोजबीन की जहां बच्ची मिल गई। बच्ची ने घटना की जानकारी दी तो ग्रामीणों ने अर्पण को दबोच लिया।

Share This Article