झारखंड : आदिम जनजाति के दो युवकों को लगी गोली, गंभीर रूप से घायल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: जिले के बारेसाढ़ थाना क्षेत्र के मायापुर हेठडीह गांव निवासी आदिम जनजाति सोहन वृजिया एवम ज्ञान वृजिया को आपसी विवाद में गांव के ही विनोद वृजिया ने गुरूवार की रात गोली मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

शुक्रवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। गारू अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार विनोद वृजिया और सोहन वृजिया के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। गुरुवार की रात गांव में सभी लोग एक साथ नाच गा रहे थे।

इसी दौरान वहां विनोद वृजिया पहुंचा और देसी बंदूक से ज्ञान तथा सोहन को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी विनोद वहां से फरार हो गया।

शुक्रवार को मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचायी । वहीं आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस छापामारी भी आरंभ कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगा। फिलहाल आरोपी के द्वारा जिस बंदूक से गोली चलाई गई थी उस बंदूक को बरामद कर ली गई है।

Share This Article