झारखंड में कुछ दिनों बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: दक्षिणी झारखंड के जिलों में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। जबकि पांच दिनों बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की संभावना है।

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि गुरुवार को रांची का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रहा, जबकि कांके का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उन्होंने बताया कि 14 से 18 जनवरी तक मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा और दक्षिणी झारखंड के जिलों में 2 से 3 डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जबकि 18 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी की संभावना है।

गौरतलब है रविवार को रांची का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

रविवार से गुरुवार के बीच शहर के न्यूनतम तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

मकर संक्रांति के दिन राजधानी में सुबह सात बजे तक हल्का कोहरा देखने को मिला।

इसके बाद आसमान धीरे- धीरे साफ हो गया और धूप खिली।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आसमान मुख्यतः साफ ही रहेगा। हालांकि शाम में कनकनी बढ़ने की संभावना है।

हवा की रफ्तार भी शाम के बाद बढ़ सकती है। रांची के अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है।

Share This Article