झारखंड में यहां नक्सलियों के नापाक मंसूबे विफल, दो केन बम बरामद

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: लोहरदगा जिला के पेशरार थाना क्षेत्र के चैनपुर पेशरार रोड में कादो झरिया टोली के पास सीआरपीएफ 158 बटालियन एवं जिला पुलिस के जवानों ने दो आइईडी केन बम बरामद किया।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों केन बम पुलिस को उड़ाने के लिए उग्रवादियों ने रास्ते में लगा रखा था।

उग्रवादियों की टोह में निकली पुलिस को इसकी जानकारी समय रहते मिल गई। तथा दोनों केन बमों को निकालकर जंगल में ही डीफ्यूज कर दिया गया।

बताया जाता है कि पिछले कुछ समय से उग्रवाद प्रभावित इलाको में पुलिस की गश्ती बढ़ी है जिसको देखते हुए उग्रवादियों ने पुलिस को नुक्सान पहुंचाने के उद्देश्य से जगह जगह बम लगा दिया है। हालांकि पुलिस पूरी सर्तकता बरत रही है।

आज के इस अभियान में सीआरपीएफ 158 बटालियन के कमांडर आरभी फिलीफ, लोहरदगा के डीएसपी सैट 191 बटालियन के जवान, जिला बल के जवान सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

बताया जाता है कि समय रहते बम की जानकारी मिल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

उग्रवादियों द्वारा पुलिस को नुक्सान पहुंचाने के लिए जंगलों में लगाए गए बमों से आम ग्रामीण भी हताहत हुए है।

Share This Article