लोहरदगा के सदर CO अरुण कुमार तिर्की का हार्ट अटैक से निधन

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: सदर अंचल के अंचलाधिकारी अरुण कुमार तिर्की (Arun Kumar Tirkey) का बुधवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। गुमला के पालकोट रोड स्थित उनके घर में उन्हें बुधवार की सुबह हार्ड अटैक आई थी।

इसके बाद उन्हें तत्काल गुमला Sadar Hospital ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अरुण कुमार तिर्की झारखंड लोक सेवा आयोग के पांचवी बैच के अधिकारी थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद उपायुक्त डा. वाघमारे प्रसाद कृष्ण समेत जिला प्रशासन के सभी वरीय पदाधिकारी और कर्मचारी गुमला के लिए रवाना हो गए हैं।

तरीके और मिलनसार प्रवृत्ति की वजह से सब के दिलों में जगह बना ली

किसी को सहज यकीन नहीं हो रहा कि हमेशा खुश मिजाज रहने वाले Lohardaga के अंचलाधिकारी अचानक से इस तरीके से हमारे बीच नहीं रहे।

लोहरदगा सदर अंचल अधिकारी Arun Tirkey ने काफी कम समय में लोहरदगा में अपने काम करने के तरीके और मिलनसार प्रवृत्ति की वजह से सब के दिलों में जगह बना ली थी। इस घटना से हर कोई हैरान है।

Share This Article