लोहरदगा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, विस्फोटक बरामद

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: जिले के उग्रवाद प्रभावित जुड़नी जंगल में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सर्च अभियान के दौरान गौतांग पहाड़ी में नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखी गई विस्फोटक साम्रगी बरामद की गई है।

गोतांग पहाड़ में सर्च अभियान चलाया गया

एसपी प्रियंका मीना ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जुड़नी जंगल के गोतांग पहाड़ में सर्च अभियान चलाया गया। इसमें दस बंडल कोडेक्स वायर बरामद हुआ है।

नक्सली इसका प्रयोग आइइडी बम ब्लास्ट करने में करते हैं। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में कई नक्सलियों की गिरफ्तारी और नक्सलियों के मारे जाने, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद होने के बाद भाकपा माओवादी नक्सली संगठन की कमर टूट चुकी है।

लोहरदगा पुलिस के जवान लगातार नक्सलियों को मात दे रहे हैं। जंगलों में पुलिस बलों के लगातार सर्च ऑपरेशन से नक्सली अपने सामानों को छोड़ इधर-उधर भागने को विवश हो रहे हैं।

यही कारण है कि नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखे गये विस्फोटक और हथियार बरामद किये जा रहे हैं। साथ ही कहा कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Share This Article