Homeझारखंडझारखंड : दोस्त के साथ मिलकर प्रेमी ने किया प्रेमिका का बलात्‍कार,...

झारखंड : दोस्त के साथ मिलकर प्रेमी ने किया प्रेमिका का बलात्‍कार, डंडे से की पिटाई, प्राइवेट पार्ट को शीशे से…

Published on

spot_img

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ (Pakur) जिले में नाबालिग लड़की की मौत मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

पुलिस ने कहा कि प्रेमी ने ही नाबालिग की हत्या की थी। हत्या से पहले नाबालिग के साथ रेप (Rape) भी किया था।

बता दें कि पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थानाक्षेत्र (Pakuria Police Station) अंतर्गत घावाडंगाल में संदिग्ध परिस्थिती में नाबालिग लड़की का शव मिला था।

जिसके बाद पुलिस ने छानबीन की और बॉयफ्रेंड (Boyfriend) को हत्यारा पाया।

आरोपी ने प्रेमिका के गुप्‍तांगों को शीशे से जख्मी कर दिया और इसके बाद इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को पेड़ पर लटका दिया।

हत्या को दिया आत्महत्या का रूप

घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए नाबालिग हत्यारे ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिल कर शव को गमछे के सहारे सोनाजोड़ी के पेड़ से लटका दिया था।

शव को पेड़ से लटकाया

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों नाबालिग को निरूद्ध करते हुए जुवेनाईल जस्टिस बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया है।

जहां से दोनों को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।

मामले की जानकारी देते हुए SDPO नवनीत हेम्ब्रम ने बताया कि मामले के उद्भेदन के लिए 5 सदस्यीय टीम का गठन किया गया था।

टीम में थाना प्रभारी अभिषेक राय, शंभु पंडित, सअनि अशोक प्रसाद व अन्य थे।

21 जून को धावाडंगाल डैम के पास सोनाजोड़ी के पेड़ के सहारे फंदे से लटका हुआ किशोरी का शव बरामद हुआ था।

मौत से पहले हुई थी प्रेमी से मुलाकात

पुलिस SDPO नवनीत हेम्ब्रम ने जानकारी देते हुए बताया कि मोबाईल की CDR जांच के आधार पर पुलिस हत्यारों तक पहुंची।

पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि नाबालिग लड़की के साथ पहले दुष्कर्म किया गया, उसके बाद हत्या कर साक्ष्य छिपाने का ख्याल से उसे पेड़ में लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

CDR की जांच में लड़की से बातचीत करने वाले अलग-अलग स्थानों के करीब 10 युवकों से पूछताछ की गयी थी।

जिससे पता चला कि लड़की आखिरी दिन शाम को अपने प्रेमी से मिली थी।

लड़की दे रही थी धोखा

हत्यारे ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि लड़की के साथ उसका अफेयर चल रहा था।

मगर कुछ दिनों से लड़की का फ़ोन व्यस्त रह रहा था। उसे लड़की पर शक हुआ था की वो उसे धोका दे रही थी।

इस बात से वह नाराज था और उसने उसकी हत्या करने की सोची।

हत्या की रणनीति

रणनीति के तहत 20 जून की शाम को लड़के ने उसे अपने मित्र के मोबाईल से फोन कर उसे धावाडंगाल डैम के पास बुलाया।

जहां लड़के ने पहले दुष्कर्म किया। बाद में बहस होने पर डंडे से मारा, फिर वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई।

इसके बाद गमछे के सहारे अपने दोस्त की मदद से उसे फंदे से पेड़ पर लटका दिया।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...