
Beginning of a New IT future: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना मुर्मू सोरेन और झारखंड सरकार के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल को टेक महिंद्रा के IMEA डिवीजन के Head and President Shahil Dhawan ने टेक महिंद्रा लाउंज में आमंत्रित किया।
इस खास बैठक में झारखंड के आईटी और डिजिटल सेक्टर को आगे बढ़ाने को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई।
IT और डिजिटल इकोसिस्टम पर फोकस
बैठक के दौरान Tech Mahindra ने झारखंड में Artificial Intelligence, Data Center और नई उभरती तकनीकों में निवेश का प्रस्ताव रखा।
कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि झारखंड तेजी से ऊर्जा-सरप्लस राज्य बनने की ओर बढ़ रहा है, जो आईटी निवेश के लिए एक बड़ा फायदा है।
ऊर्जा समाधान में भी सहयोग की पहल
टेक महिंद्रा ने बताया कि AI और डेटा सेंटर जैसी आधुनिक तकनीकों को ज्यादा बिजली की जरूरत होती है।
ऐसे में Company Underground Energy Storage जैसे उन्नत ऊर्जा समाधान विकसित करने में राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर सकती है।
IT पार्क और GCC पर चर्चा
राज्य में प्रस्तावित IT Park को और मजबूत बनाने के लिए टेक महिंद्रा ने रणनीतिक भागीदार बनने की इच्छा जताई।
इसके साथ ही झारखंड में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) स्थापित करने की संभावना पर भी सकारात्मक रुख दिखाया गया।
यह सेंटर IT सेवाओं, रिसर्च, माइनिंग रिसर्च, फाइनेंस, कस्टमर सर्विस और Digital Innovation जैसे वैश्विक कार्यों को संभालेगा।
युवाओं के लिए कौशल और रोजगार के अवसर
टेक महिंद्रा ने Skill Development, Scholarship और उच्च शिक्षा से जुड़े अपने कार्यक्रमों की जानकारी दी। कंपनी ने झारखंड के युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण में सरकार के साथ काम करने का प्रस्ताव रखा।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ITI संस्थानों को अधिक रोजगारपरक बनाने के लिए भी सहयोग मांगा।
यह बैठक झारखंड को IT , निवेश और रोजगार के क्षेत्र में आगे ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
