पलामू में सूखे के मद्देनजर शहर में हुई सर्वदलीय बैठक

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: सुखाड़ (Drought) के मद्देनजर जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर में सर्वदलीय बैठक हुई।

बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक राधा कृष्ण किशोर ने की और संचालन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने किया।

किसान सभा के कार्यकारी अध्यक्ष केडी सिंह ने कहा कि पलामू भयंकर सूखे (Drought) की चपेट में है। ऐसी परिस्थिति में झारखंड सरकार को तुरंत पलामू प्रमंडल को अकाल क्षेत्र घोषित कर केंद्र सरकार को सूचना भेजनी चाहिए।

प्रमंडल को केंद्र सरकार इसके लिए विशेष पैकेज दे : रुचिर कुमार तिवारी

पूर्व विधायक राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि पूरे जिले में सुखाड़ (Drought) की स्थिति बनी हुई है। जून- जुलाई महीना में जहां बारिश 152 मिली मीटर होना चाहिए वहां 36 से 44 मिली मीटर हुआ।

जिला को सुखाड़ (Drought) क्षेत्र घोषित कर केंद्र को अनुशंसा करने की आवश्यकता है।

CPI जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने कहा कि आए दिन पलामू प्रमंडल में पांच वर्षों पर सुखाड़ (Drought) की स्थिति बनी रहती है।

ऐसी परिस्थिति में वैकल्पिक खेती के लिए सभी बड़े एवं छोटे नदियों पर छोटी-छोटी बांध (Dam) बनाया जाए। प्रमंडल को केंद्र सरकार इसके लिए विशेष पैकेज दे।

बैठक में शामिल लोग

बैठक में Congress के वरिष्ठ नेता सोमेश्वर प्रसाद, श्याम नारायण सिंह, गणेश रवि, CPI के जितेंद्र सिंह, सुरेश ठाकुर, ललन कुमार सिन्हा, बब्बन राम, RJD के जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद मेहता, सत्येंद्र सिंह उपभोक्ता फोरम पलामू के अध्यक्ष, उमाशंकर सिंह पूर्व रेंजर एवं समाजसेवी, प्रेम प्रकाश सहित कई लोग शामिल थे।

Share This Article