झारखंड : सहेलियों के साथ पिकनिक मनाने गई नाबालिग सेल्फी लेने के चक्कर में 40 फीट नीचे गिरी

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा गुमला: सेल्फी लेने के दौरान जलप्रपात में गिरने से छात्रा पुनीता कुजूर (14) की मौत हो गयी है।

बताया गया कि पुनीता अपने पांच सहेलियों के साथ चैनपुर थाना क्षेत्र के लोरम्बा छिड़िया जलप्रपात में पिकनिक मनाने के लिए गयी थी।

खाना खाने के बाद सभी सहेलियां जलप्रपात घूम रही थीं। इसी दौरान जल प्रपात के किनारे पुनीता सेल्फी लेने लगी।

तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह 40 फीट नीचे जल प्रपात में गिर गयी।

सहेलियों ने तुरंत इसकी सूचना गांव वालों को दिया। ग्रमीणों ने घटनास्थल पर पहुंच कर पुनीता को बाहर निकाल कर सदर अस्पताल गुमला ले गए, लेकिन चिकित्सक ने पुनीता को मृत घोषित कर दिया।

उल्लेखनीय है कि चैनपुर का लोरम्बा छिड़िया जलप्रपात पिकनिक स्पॉट के लिए प्रसिद्ध है, जहां क्षेत्र के लोग अक्सर पिकनिक मनाने के लिए जाते रहते हैं।

Share This Article