पलामू में हुए मुरारी ज्वेलर्स लूटकांड के मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेगी पुलिस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: जिले के मेदिनीनगर शहर में मुरारी ज्वेलर्स (Murari Jewelers) में हुई लाखों की लूट के मुख्य आरोपित मेदिनीनगर निवासी सौरव राम को शहर थाना पुलिस रिमांड पर लेगी।

शहर थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा ने शनिवार को बताया कि पुलिस शीघ्र ही सौरव राम को रिमांड पर लेगी। उन्होंने बताया कि सौरव राम के घर की कुर्की जब्ती पहले ही हो चुकी है।

हाल ही में रांची के लालपुर थाना की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। थाना प्रभारी के अनुसार सौरव राम झारखंड, बिहार, यूपी, बंगाल समेत कई इलाकों में जेवरात लूट की बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है।

Share This Article