पलामू में लोक अदालत में 59 मामलों का निस्तारण

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत (Lok Adalat)का आयोजन हुआ। इसमें सुलह समझौता के आधार पर 59 मामलों का निस्तारण किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अर्पित श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार चौबे के निर्देशानुसार लोक अदालत का आयोजन किया गया।

10 पीठों का गठन किया गया था

इसमें सुलह समझौता के आधार पर 59 मामलों का निस्तारण किया गया और पांच लाख 81 हजार 200 रुपये का मामला सेटल हुआ। इसके लिए 10 पीठों का गठन किया गया था।

इस मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मार्तण्ड प्रताप मिश्रा, डीजे प्रथम संतोष कुमार डीजे छह अमरेश कुमार, सिविल जज सीनियर डिवीजन कम मजिस्ट्रेट शिखा अग्रवाल, परमानंद उपाध्याय सिविल जज सीनियर डिवीजन, जेएम प्रथम श्रेणी, जेएम रीतू कुजूर, रेलवे जेएम मनोज कुमार, स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष श्याम लाल सरोज, कार्यपालिक दंडाधिकारी विकास सोरेन समेत कई अधिवक्ता शामिल थे।

Share This Article