पलामू के गोगाड़ कोरियाडीह जंगल में लगी भीषण आग

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: जिले में पांकी प्रखंड के हुरलौंग पंचायत के गोगाड़ कोरियाडीह जंगल में बुधवार को भीषण आग लग गई है। आग बिकराल रूप ले लिया है।

जंगल के चारो ओर आग बढ़ती जा रही है। आग से सैकड़ों पेड़ पौधा जलकर राख हो गया है। कई जंगली जंतु भी आग के चपेट में आ गए हैं।

ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। लेकिन आग इतना तेजी से फैल रहा है कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों ने घटना के सूचना वन विभाग के आला अधिकारियों को दे दी है। ग्रामीणों ने बताया कि आग करीब जंगल के दो किलो मीटर तक फैल गया है।

यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया गया तो जंगल के हजारों पेड़ पौधें के साथ कई घर जल सकता है। आग के बिकराल रूप देख कई ग्रामीणों ने घर छोड़ दिया है।

Share This Article