पंचायत चुनाव : पलामू में पुनर्मतदान, 76.97 प्रतिशत लोगों ने डाले वोट

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को लेकर चैनपुर प्रखंड के भड़गांवा ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 9, मतदान (Vote) केन्द्र संख्या 256 पर पुर्नमतदान रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।

यह मतदान केन्द्र प्राथमिक विद्यालय, कुरका में स्थित था, यहां वार्ड सदस्य पद के लिए पुर्नमतदान की तिथि राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) की ओर से 29 मई को निर्धारित थी। यहां 76.97 प्रतिशत वोट पड़े।

पुर्नमतदान को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह (Sub-Divisional Officer Rajesh Kumar Sah), चैनपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-निर्वाची पदाधिकारी गिरीवर मिंज ने प्राथमिक विघालय, कुरका स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही मतदान कार्य का जायजा लिया।

Share This Article