पलामू में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, कीमती जेवरात की चोरी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: पंचायती राज पदाधिकारी के रूप में कर कर चुके शांति पांडेय (Shanti Pandey) के घर से कीमती जेवरातों की चोरी हो गई है। शांति पांडेय ने इसकी सूचना मंगलवार को शहर थाने में दी है।

मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा (Arun Kumar Mahatha) ने बताया कि शांति पांडेय ने चोरी की घटना की सूचना दी है।

चोरी की घटना के वक्त वक्त शांति पांडेय अपने घर में मौजूद नहीं थे। पुलिस चोरी वाले मकान के आस पास रहने वालों से पूछताछ करेगी।

लाखों के जेवरात गायब

पुलिस ने अनुसंधान शुरु कर दिया है। जानकारी के अनुसार शांति पांडेय अपने निजी कार्य (Personal Work) से अपनी बेटी के साथ दिल्ली गए हुए थे।

उसी दौरान उनके घर पर चोरी की घटना घटित हुई है। दिल्ली से वापस लौटने के बाद जब उन्होंने घर का ताला खोला तो पाया कि घर के अंदर के दरवाजे टूटे हुए हैं और घर में उनकी बेटी के लिए रखे लाखों के जेवरात (Jewellery) गायब हो चुके हैं।

Share This Article