झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अभी और होगी बारिश

पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से किसानों को थोड़ी राहत मिली है, राज्यभर में पूरे जोर-शोर से धान की खेती की जाने लगी है

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार पिछले 24 घंटे में राजधानी में 6.1 MM बारिश रिकॉर्ड (Rain Record) किया गया।

सिमडेगा जिला में सबसे अधिक बारिश 50 MM रिकॉर्ड किया गया। गिरिडीह मे 22.5 MM बारिश रिकॉर्ड किया गया। 12 अगस्त तक तापमान में कमी महसूस (Monsoon) की जायेगी।

कुछ दिनों तक नहीं होगी तापमान में वृद्धि

मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Center) की मानें तो इस दौरान तापमान में 5°C तक की कमी दर्ज की जायेगी। पांच दिनों तक तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी।

इस दौरान राज्य का औसतन अधिकतम तापमान 27°C रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 °C तक रहने की संभावना है। केंद्र की माने तो आने वाले कुछ दिन तक तापमान में वृद्धि नहीं दर्ज की जायेगी।

कहाँ-कहाँ होगी भारी बारिश

इस दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। इसमें राज्य के उत्तर पूर्वी इलाकों में मुख्य रूप से बारिश होगी, जिसमें दुमका, गोड्डा, पाकुड़, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, गुमला सिमडेगा जिला शामिल हैं। हालांकि अन्य हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इसमें मुख्य रूप से झारखंड (Jharkhand) के मध्य भाग शामिल हैं, जिसमें रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, कोडरमा आदि जिला शामिल हैं। मौसम केंद्र की माने तो छह अगस्त से जारी मानसून मे पलामू, लातेहार, चतरा, गढ़वा, गुमला, लोहरदगा समेत अन्य जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain) की संभावना है।

राज्य में सात दिन में दो माह से ज्यादा हुई रोपनी

पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से किसानों को थोड़ी राहत मिली है। राज्यभर में पूरे जोर-शोर से धान की खेती की जाने लगी है।

परिणाम है कि पूरे जून-जुलाई में राज्य में जितनी धान की खेती नहीं हुई थी, बीते सात दिनों में उससे ज्यादा रोपनी (Planting) हुई है।

तीन दिनों पहले तक राज्य में सामान्य से करीब 47 % कम बारिश हुई थी। अब यह कमी 39 % के आसपास रह गयी है। राज्य में अब तक करीब 318 मिमी बारिश हो गयी है। Monsoon के रफ्तार पकड़ने से किसानों ने राहत की सांस ली है।

Share This Article