झारखंड के तीनों सीटों पर 1 बजे तक 46.80 प्रतिशत मतदान, कड़ी धूप में भी लंबी कतारों में खड़े हैं मतदाता

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Voting in Jharkhand : लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के तहत आज झारखंड (Jharkhand) की तीन लोकसभा सीटों- गोड्डा, दुमका और राजमहल के लिए अंतिम चरण के लिए वोटिंग चल रही है।

आज इन तीनों सीटों पर कुल 52 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला EVM में कैद हो जाएगा।

झारखंड में दोपहर 1 बजे तक 46.80 प्रतिशत मतदान हुआ।

जिसमें दुमका (Dumka) में 46.90 प्रतिशत, गोड्डा (Godda) में 45.91 प्रतिशत और राजमहल (Rajmahal) में  47.76 प्रतिशत मतदान हुआ है।

बताते चलें झारखंड के तीनो लोक सभा सीटों पर सुबह के 11 बजे तक 29.55 प्रतिशत मतदान हुआ था।

राज्य में अंतिम चरण में 6258 मतदान केंद्रों पर होने वाले चुनाव में कुल 53,23,886 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 27,00,538 पुरुष, 26,23,315 महिला और 33 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं।

Share This Article