एक दिन पहले जंगल में मिली थी लाश, 12 घंटे के अंदर रांची पुलिस ने दो क्रिमिनल को किया गिरफ्तार

बुढ़मू थाना पुलिस ने 12 घंटे में अपहरण कर हत्या (Murder) करने के मामले का खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Police Arrested two criminals : बुढ़मू थाना पुलिस ने 12 घंटे में अपहरण कर हत्या (Murder) करने के मामले का खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधियों में जगदीश मुंडा और कृष्णा महतो शामिल है। इनके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया बाइक बरामद किया गया है।

ग्रामीण SP सुमित कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 10 जुलाई की रात करीब 01.15 बजे बेडवारी गांव निवासी सोमनाथ महतो थाना पर आए और बताया कि मेरा भगीना अजय महतो का अपहरण (Abduction) कर लिया गया है।

सोमनाथ महतो ने बताया कि अजय अपने दोस्त के साथ ओझासाड़म जगदीश मुंडा के घर गया था, जिसके बाद अजय का दोस्त विक्की साहू घर आ गया और बताया कि ओझासाड़म से जगदीश मुंडा अपने एक साथी के साथ मिलकर जबरदस्ती अजय महतो को अपने साथ Motorcycle में बैठाकर ले गया है और हमको भगा दिया।

SP ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए खलारी DSP रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में मामले का अनुसंधान शुरू किया गया।

अनुसंधान के क्रम में मामले के प्राथमिकी (FIR) अभियुक्त जगदीश मुंडा एवं उसके दोस्त कृष्णा महतो को गिरफ्तार कर कडाई से पुछताछ किया गया तो उनलोगों ने घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार कर बताया की अजय महतो को हमलोग ओझासाड़म से अपहरण कर जिकरा फॉल के पास जंगल में हत्या कर दिये है। गिरफ्तार आरोपितों के निशानदेही पर मृतक का शव (Dead Body) को बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपितों ने घटना का कारण बताया कि मृतक अजय महतो इनकी पत्नी को काफी परेशान करता था और हम सभी परीवार को जान मारने की धमकी देता था जिससे हम काफी परेशान थे। मामले में गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Share This Article