साहिबगंज में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पहले अज्ञात व्यक्ति का आया फोन फिर…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Young man shot dead in Sahib Ganj : साहिबगंज (Sahib Ganj) जिले के जीरवा बाड़ी थानांतर्गत पशुपालन कार्यालय के पास आज शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई।

मृतक की पहचान नवल कुमार उर्फ बड़कू के रूप में हुई है। वह गुल्ली भट्टा के पास पांच मोड़वा इलाके में रहता था।

नवल को अज्ञात हमलावर ने पीछे से गोली मारी, जो उसके शरीर को छेदते हुए निकल गई।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, नवल को सुबह करीब 10:30 बजे किसी का फोन आया, जिसके बाद वह घर से पैदल निकला था। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई।

गंभीर हालत में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता और जीरवा बाड़ी थाना प्रभारी पंकज कुमार दुबे मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

परिजनों के अनुसार, नवल के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। उन्होंने फिलहाल किसी पर संदेह व्यक्त नहीं किया है।

पुलिस मोबाइल रिकॉर्ड और आसपास के CCTV फुटेज की जांच कर रही है।

Share This Article