Latest Newsझारखंडजुलाई में फिर शुरू होगा "आपकी सरकार, आपके द्वार" कार्यक्रम, तैयारियां...

जुलाई में फिर शुरू होगा “आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम, तैयारियां शुरू

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Aapki Sarkar Aapke Dwar : लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) खत्म होने के बाद अब चंपई सोरेन सरकार विकास कामों को लेकर एक बार फिर से हरकत में आ गयी है।

सबसे पहले चंपाई सोरेन (CM Champai Soren) ने सरकार के अहम अभियान आपकी सरकार, आपके द्वार (Aapki Sarkar Aapke Dwar) कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है।

इसको लेकर मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव व सभी विभागीय सचिवों को निर्देश दिया है कि इसका ब्लू प्रिंट तैयार कर लें। बहुत जल्द अभियान को शुरू करने की लिए अहम बैठक होगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सचिवालय स्तर पर हलचलें तेज हो गई हैं।

गौरतलब है कि पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की महत्वाकांक्षी अभियान आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत 12 अक्टूबर से शुरू की थी।

अब तक कुल तीन चरण का अभियान चलाया जा चुका है। इसका काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। इसलिए इस अभियान को सरकार ने फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।

नगर निकाय चुनाव के लिए मीटिंग

जुलाई में संभावित नगर निकाय चुनाव को देखते हुए सरकार मीटिंग की तिथि तय करेगी।

पिछड़ा आयोग ने ट्रिपट टेस्ट अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। सरकार का निर्देश आते ही आयोग ट्रिपल टेस्ट कराएगी। इसके बाद नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज जाएगा।

इसलिए सरकार आपके द्वारा की तिथि जुलाई में नगर निकाय चुनाव या फिर नगर निकाय चुनाव के बाद तय हो सकती है। इन सारी चीजों को लेकर मुख्यमंत्री जल्द ही बैठक करेंगे।

इस अभियान के तहत 55,44,554 आवेदन विभिन्न विभागों से संबंधित सरकार को प्राप्त हुए, जिसमें से 55,36,636 आवेदन निष्पादित कर दिए गए हैं।

तीसरा चरण 24 नवंबर 2023 से 26 दिसंबर 2023 तक चला। इसमें सबसे अधिक मामले अबुआ आवास योजना के आए।

26 फरवरी को नए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने साहिबगंज में साहेबगंज, गोड्डा और पाकुड़ जिले के 24 हजार के करीब लाभुकों को पहली किस्त और स्वीकृति पत्र सौंपा गया था। पहली किस्त की राशि खाते में ट्रांसफर कराए गए थे।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...