पश्चिमी सिंहभूम के चिड़ियाबेड़ा जंगल में एक IED बरामद

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

An IED recovered in Chidiyabeda forest of West Singhbhum: पश्चिमी सिंहभूम जिले के Tonto Police Station क्षेत्र के चिड़ियाबेड़ा जंगल में गुरुवार काे सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया है।

नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक IED को सुरक्षाबलों ने बरामद किया है। बम निरोधक दस्ता ने उसी स्थान पर IED को नष्ट कर दिया।

गोईलकेरा थाना (Goilkera Police station) क्षेत्र के कुईडा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र और टोन्टो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया गांव के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है, जो लगातार जारी है।

Share This Article