पहाड़ी मंदिर के पास हथियार तस्करी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, मेड इन USA पिस्टल बरामद

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस ने पहाड़ी मंदिर के पास अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री की योजना को नाकाम करते हुए दो युवकों, अनिल गाड़ी और आकाश मिर्धा, को गिरफ्तार किया। दोनों कांके थाना क्षेत्र के कोंगे जयपुर के निवासी हैं।

पुलिस ने उनके पास से दो पिस्टल (एक पर ‘मेड इन यूएसए’ लिखा हुआ), एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक मिसफायर कारतूस, दो मोबाइल फोन, 7,200 रुपये नकद, और एक पल्सर बाइक बरामद की।

गुप्त सूचना पर छापेमारी

DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी मंदिर के पास कुछ लोग अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री के लिए जमा होने वाले हैं।

इस सूचना के आधार पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनिल गाड़ी और आकाश मिर्धा को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा।

जमीन कारोबार से जुड़ा कनेक्शन

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने चार साल पहले सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के शास्त्री चौक, मधुकम निवासी आकाश कुमार वर्मा उर्फ बालकटी और गंगानगर निवासी संदीप कुमार प्रसाद उर्फ धाबूस से हथियार खरीदे थे।

दोनों जमीन कारोबार से जुड़े हैं और कांके क्षेत्र में सक्रिय हैं। आरोपियों ने बताया कि वे हथियार और 30 कारतूस की व्यवस्था करने के लिए पहाड़ी मंदिर पहुंचे थे।

Share This Article