बाबूलाल मरांडी ने किया मतदान

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Babulal Marandi Voted: BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने गिरिडीह जिले के तीसरी प्रखंड के कोदाईबांक (Kodaibank) स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 114 में मतदान किया।

उनके साथ उनके अनुज नुनूलाल मरांडी भी मतदान करने पहुंचे थे।

मतदान करने के बाद Babulal Marandi ने कहा कि जनता निर्भीक और भयमुक्त होकर मताधिकार का प्रयोग करें। पांच वर्ष में एक बार लोकतंत्र का महापर्व आता है। इसमें बढ़-चढ़कर भाग लें।

मतदाताओं को अपना और देश के भविष्य को लिखने के अवसर पर उत्साह दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि NDA झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों के साथ गांडेय विधानसभा सीट का उपचुनाव भी भारी मतों से जीतने जा रही है।

Share This Article