झाड़ियों में मिला महिला का शव, ग्रामीणों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

गिरिडीह जिले के हीरोडीह थानांतर्गत बैरिया गांव के पास मुरली पहाड़ी पर झाड़ियों से बुधवार को एक महिला का शव (Dead Body) बरामद किया गया।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Woman’s Body Found in Bushes : गिरिडीह जिले के हीरोडीह थानांतर्गत बैरिया गांव के पास मुरली पहाड़ी पर झाड़ियों से बुधवार को एक महिला का शव (Dead Body) बरामद किया गया।

मृत महिला के शरीर पर गहरे जख्म के भी निशान मिले हैं। महिला की गला रेतकर हत्या (Murder) करने की बात कही जा रही है। मृत महिला की पहचान बैरिया निवासी रिंकू कुमारी के रूप में की गई है। महिला का ससुराल देवरी थाना क्षेत्र में बताया जा रहा है।

मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस को शव सौंपने से इनकार कर दिया। ग्रामीण हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

इस संबंध में ग्रामीणों ने महिला के पति का हत्या का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना था कि निर्मम तरीके से घटना को अंजाम दिया गया हैं। ऐसे में जब तक हत्यारा पकड़ा नहीं जाता है, तब तक शव उठने नहीं दिया जाएगा।

वहीं हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने खरगडीहा-खिजुरी मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल के साथ कई पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश में जुट गए, लेकिन लोग Police की एक सुनने को तैयार नहीं थे।

Share This Article