Latest Newsक्राइमCID की बड़ी कार्रवाई!, सेना के अधिकारी से 2.9 करोड़ की ठगी...

CID की बड़ी कार्रवाई!, सेना के अधिकारी से 2.9 करोड़ की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand News: झारखंड CID की साइबर क्राइम ब्रांच ने गुजरात में छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों ने सेना के एक अधिकारी को ऊंचे रिटर्न का झूठा वादा देकर 2 करोड़, 90 लाख रुपये की ठगी की थी।

टेलीग्राम पर संचालित नेहा बालाकी लिंक के जरिए पीड़ित को शिकागो बोर्ड ऑफ एक्सचेंज में ऑनलाइन खाता खोलने के लिए प्रलोभन दिया गया। मेटल ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर पीड़ित से करोड़ों रुपये निवेश कराए गए, जिसके बाद उनके खाते से अवैध रूप से 2.9 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर लिए गए।

CID की कार्रवाई और बरामदगी

झारखंड सीआईडी की साइबर क्राइम ब्रांच की DSP नेहा बाला ने बताया कि साइबर क्राइम थाना कांड संख्या 88/25 के तहत पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई। अनुसंधान के दौरान पता चला कि इस ठगी में गुजरात के साइबर अपराधियों का हाथ है।

इसके बाद CID की टीम ने गुजरात में छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों, गरनिया भरत उर्फ रमकु भाई और गोयनिया हार्दिक भाई उर्फ करम सिंह, को सूरत से गिरफ्तार किया। उनके पास से दो मोबाइल, सिम कार्ड, ATM और कुछ चेक बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों ने अपने अपराध में संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

अपराधियों के खिलाफ झारखंड में तीन मामले दर्ज

DSP नेहा बाला ने बताया कि गृह मंत्रालय के नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार, इन दोनों साइबर अपराधियों के खिलाफ कर्नाटक, उत्तराखंड और झारखंड में कुल तीन मामले दर्ज हैं। जांच में यह भी सामने आया कि इनके खातों में एक ही दिन में 1 करोड़, 60 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...