लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 लाख की अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Illegal Liquor Seized : लातेहार (Latehar) जिले में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने चंदवा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 947 पेटी अवैध शराब (Illegal Liquor) बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 70 लाख रुपये बताई जा रही है।

SP को मिली थी गुप्त सूचना 

लातेहार के पुलिस अधीक्षक (SP) कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि हरियाणा (Haryana) से अवैध शराब एक ट्रक के जरिए Jharkhand लाई जा रही है।

इस शराब को झारखंड के कुछ जिलों और आसपास के राज्यों में सप्लाई करने की योजना थी। इस गुप्त सूचना के बाद SP के निर्देश पर पुलिस ने चंदवा थाना क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान राजस्थान नंबर का एक ट्रक पुलिस के शक के घेरे में आया।

ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें बोरियों में भरा पशु चारा लोड पाया गया। लेकिन जब बोरियां हटाकर गहन जांच की गई, तो ट्रक से 947 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।

दो तस्कर गिरफ्तार

शराब बरामद होते ही ट्रक चालक और उसके साथी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार (Arrest) तस्करों की पहचान राजस्थान (Rajasthan) के निवासी कानाराम और किशना राम के रूप में हुई है।

Share This Article