भाजपा महिला मोर्चा ने घेरा पलामू समाहरणालय

राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, गरीबी, किसानों की उपेक्षा, वादाखिलाफी, हत्या व महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में बुधवार को BJP महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय का घेराव एवं आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP Mahila Morcha surrounded Palamu Collectorate : राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, गरीबी, किसानों की उपेक्षा, वादाखिलाफी, हत्या व महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में बुधवार को BJP महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय का घेराव एवं आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया। इसमें जिले भर की मोर्चा की महिलाएं शामिल थीं।

इसके पूर्व मोर्चा की कार्यकर्ता Minor Irrigation Office के पास एकत्र हुई, जिसमें डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, पांकी विधायक शशिभूषण मेहता, BJP पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी विनोद सिंह नरेंद्र पांडे कार्यक्रम की प्रभारी सीमा सिंह, रूपा सिंह शामिल थे। यहां से महिलाएं पैदल मार्च करते हुए समाहरणालय पहुंचीं और समाहरनालय गेट के सामने आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया एवं हेमंत सरकार के विरोध में नारे लगाए।

इसके पूर्व कार्यक्रम की प्रभारी सीमा सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में झारखंड राज्य में 27 महिलाओं की दहेज प्रताड़ना से हत्या हुई है। 107 महिलाओं का अपहरण (Kidnapping) हुआ। 51 महिलाओं को रेप कर हत्या हुई। 78 महिलाओं का सामान्य रूप से हत्या हुई।

महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह ने कहा कि राज्य में गठबंधन की सरकार बनने के बाद से विकास का कार्य ठप है। राज्य की गठबंधन सरकार ने लोगों को धोखा दिया है।

Share This Article