पलामू में हैट्रिक और गोड्डा में चौथी बार BJP ने हासिल की जीत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP won Hat-Trick in Palamu and fourth time in Godda: झारखंड में 14 लोकसभा सीटों पर नौ सीटों पर NDA को जीत मिली है। हालांकि BJP को तीन सीटों का नुकसान हुआ है। लेकिन पलामू में Hat-Trick और गोड्डा में चौथी बार BJP जीत हासिल की है।

पलामू (अनुसूचित जाति) लोकसभा निर्वाचन को लेकर जीएलए कॉलेज में मतों की गिनती हुई। VD Ram हैट्रिक जमा गए। 288622 मतों से चुनाव जीते।

विष्णुदयाल राम को 762290 मत मिले, जबकि राजद की ममता भुइयां को 473668 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार VD Ram को 288622 मतों से जीत हासिल हुई।

वीडी राम 2014 के बाद 2019 में इन्होंने इस सीट से जीत हासिल की थी। 2019 के चुनाव में VD Ram ने रिकार्ड 4 लाख 77 हजार से अधिक मत से चुनाव जीते थे।

BJP ने गोड्डा से लगातार चौथी बार निशिकांत दुबे को अपना प्रत्याशी बनाया। निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने भी पार्टी को निराश नहीं किया और उन्होंने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की, इसके साथ ही वे लगातार चार बार के गोड्डा के सांसद भी बन गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रदीप यादव को हराया।

Share This Article