बोकारो नदी का पुल टूटने से पानी के तेज बहाव में लापता किसान का 28 घंटे बाद मिला शव

शुक्रवार और शनिवार को लगातार हुई भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण शनिवार की सुबह बोकारो नदी (Bokaro River) का पुल बीच से पानी के तेज बहाव के कारण टूट गया था।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bokaro River Bridge Collapse : शुक्रवार और शनिवार को लगातार हुई भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण शनिवार की सुबह बोकारो नदी (Bokaro River) का पुल बीच से पानी के तेज बहाव के कारण टूट गया था।

पुल के टूटते ही पानी के तेज बहाव में लापता एक किसान का शव 28 घंटे बाद रविवार की अहले सुबह बरामद किया गया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत ढेंढे गांव निवासी भोरी लाल प्रजापति का शव (Dead Body) हजारी पंचायत के अंबा टोला के निकट बोकारो नदी के किनारे झाड़ी में मिला।

बताते चलें भोरी लाल प्रजापति शनिवार की सुबह डुमरी गांव में अपने खेत जाने के लिए पुल पार कर रहे थे। तभी पानी के तेज बहाव में पुल का एक पाया टूट कर गिर गया और वह भी पानी में बह गये।

शनिवार को प्रशासन की ओर से भी खोजबीन के लिए NDRF टीम को लगाया गया था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। वहीं दूसरे दिन रविवार को अंबा टोला पलानी गांव के निकट बोकारो नदी के किनारे झाड़ी में शव फंसा मिला।

Share This Article