रांची के प्राइवेट स्कूलों पर CBSE करेंगी करवाई, कई स्कूलों में हड़कंप  

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Action on Private Schools : इस बार CBSE की करवाई और सख्ती के कारण झारखंड में भी कई स्कूलों (Schools) में हड़कंप की स्थिति है। बिना क्लास चलाएं डमी एडमिशन (Dummy Admission) के मामले में बोर्ड कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर रहा है।

कुछ दिन पहले दिल्ली और राजस्थान के 21 स्कूलों की संबद्धता रद्द कर दी थी। जानकारी मिल रही है कि झारखंड की राजधानी Ranchi में भी बहुत सारे स्कूल बिना रेगुलर क्लास चलाए डमी एडमिशन लेते हैं।

ये सभी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं। इस बार बोर्ड ने पहले ही रेगुलर कक्षा नहीं करने वाले विद्यार्थियों का नामांकन लेने से मना किया था।

झारखंड में पहले भी हुई है कार्रवाई

झारखंड में इस प्रकार की करवाई पहले भी हो चुकी है। 2023 में झारखंड के 10 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी गई थी। इन स्कूलों में बोर्ड के मानदंडों का पालन नहीं करने का आरोप सिद्ध हुआ था।

अब CBSE की लगातार स्कूलों पर कार्रवाई के चलते डमी विद्यार्थियों का नामांकन लेने वाले स्कूलों की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं।

राजधानी रांची में कई ऐसे CBSE स्कूल हैं, जो डमी विद्यार्थियों का नामांकन लेते हैं। नॉन स्कूलिंग लेने के लिए वे फीस से अधिक पैसों की भी मांग करते हैं।

मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करने की चाहत रखने वाले कई विद्यार्थी और उनके अभिभावक शहर के मध्यम दर्जे के स्कूलों में नामांकन कराने के लिए अधिक पैसे खर्च करते हैं।

11वीं में दाखिला लेने के बाद ये विद्यार्थी दूसरे राज्यों में रहकर आगे की तैयारी करते हैं। दो साल पहले शहर के एक स्कूल में आईआईटी के लिए टॉपर को लेकर विवाद भी हुआ था।

Share This Article