मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्रकार महेश्वर सिंह छोटू के निधन पर शोक जताया

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वतंत्र पत्रकार महेश्वर सिंह छोटू के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने भगवान से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

वरिष्ठ पत्रकार महेश्वर सिंह छोटू के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शोक जताया है।

अपनी शोक संवेदना में श्री सहाय ने कहा है कि स्व. सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई थी। उनके असामयिक निधन की खबर सुनकर मर्माहत हूं।

उन्होंने स्व. सिंह की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।

Share This Article