चंपई सोरेन के पैतृक गांव पहुंचे CM हेमंत सोरेन, कोल्हान प्रमंडल की लाखों महिलाओं को …

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) आज पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पैतृक गांव सरायकेला जिले के गम्हरिया स्थित रापचा फुटबॉल मैदान पहुंचे।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CM Hemant Soren Reached Champai Soren’s ancestral village : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) आज पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पैतृक गांव सरायकेला जिले के गम्हरिया स्थित रापचा फुटबॉल मैदान पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए आयोजित कार्यक्रम में CM हेमंत सोरेन शामिल हुए।

सरायकेला पहुंचते ही मुख्यमंत्री को जिला पुलिस प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री दीपक बिरुवा, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बेबी देवी, सांसद जोबा मांझी, विधायक रामदास सोरेन, विधायक दशरथ गागराई, विधायक सुखराम उरांव, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक संजीव सरदार ,विधायक नीरल पूर्ति मौजूद रहे।

96% से अधिक आवेदन को प्रशासनिक स्वीकृति

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Mainiya Samman Yojana) के तहत 21 साल से 50 साल तक की 46 लाख से ज्यादा महिलाओं का निबंधन हो चुका है। वहीं, 96% से अधिक आवेदन को प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी है। जिसके तहत हर महिला को प्रति माह एक हजार रुपए की राशि यानी सालाना 12 हजार रुपए सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी।

Share This Article