पलामू पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, AK-47, SLR, इंसास सहित…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Police Action Against Naxalites : शुक्रवार को Palamu पुलिस को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी (CPI Maoist) के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है।

पुलिस को Naxalites के हथियारों का हेवी डंप मिला है। इसमें AK- 47, SLR, इंसास समेत कई हथियारों के कारतूस हैं।

पुलिस ने शुरू किया सर्च अभियान

पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि पिपरा के पहाड़ी इलाके में नक्सलियों का हथियार का डंप है। पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया और हथियार के इस डंप को बरामद किया है। यहां गोलियो और हथियारों को पुराने बर्तन में छिपा कर रखा गया था।

आशंका जताई जा रही कि माओवादियों ने किसी बड़े घटना को अंजाम देने के लिए हथियारों के इस डंप को छिपा कर रखा था।

यह इलाका प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के रीजनल कमेटी सदस्य सह 15 लाख के इनामी नितेश यादव का प्रभाव वाला है।

बर्तन में छुपाए गए थे कारतूस

मिली सूचना के मुताबिक, करीब 1000 कारतूस बर्तन में छिपाए गए थे। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस की टीम इलाके में सर्च अभियान चला रही है और भी अधिक हथियारों को मिलने की आशंका है। सूत्रों के अनुसार मौके से करीब 1000 गोली और एक थ्री नॉट थ्री का रायफल बरामद किया गया है।

Share This Article