पलामू में डालसा सचिव ने कोरोना से अनाथ हुए बच्चों का जाना हाल

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: सिविल जज सह ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव अशोक कुमार शनिवार को कोविड में अनाथ हुए बच्चों के घर पहुंच कर उनका हाल जाना।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के चलते जो बच्चे अपने माता या पिता को खो चुके हैं वैसे बच्चे को मदद पहुंचाने का काम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने शुरू कर दिया है।

वे स्वयं वैसे बच्चों के घर जाकर उनके बास्तविक स्थिति का पता लगा रहे हैं।

डालसा के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पलामू के अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौबे के निर्देशन मे वैसे सभी बच्चों की खोज की जा रही है जो कि कोरोना वायरस के चलते अनाथ हो गए हैं या जिनके माता या पिता में से किन्ही एक की मृत्यु हो गई है या वैसे बच्चे जिनके घर में जो कमाने वाले लोग थे उनकी मृत्यु हो गई है।

Share This Article