Latest Newsझारखंडबोकारो में तालाब से मिले तीन बच्चों की लाश

बोकारो में तालाब से मिले तीन बच्चों की लाश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Bokaro Dead Bodies: बोकारो जिले के पेटरवार में बिशेश्वर धाम मंदिर परिसर तालाब (Bisheshwar Dham Temple Complex Pond) से गुरुवार को तीन बच्चों का शव मिला है।

तीनों बच्चे बुधवार दोपहर से घर से गायब थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जाता है कि बोकारो जिला स्थित पेटरवार थाना क्षेत्र के सदमाकला पंचायत के मुस्लिम टोला के दो बच्चे और पोडदाग NH-23 के एक बच्चे की लाश मिली है।

परिजनों के मुताबिक तीनों बच्चे दोपहर दो बजे खेलने के दौरान गायब हो गए थे। उनलोगों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की लेकिन बच्चों का पता नहीं चला। आखिरकार बुधवार रात पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

गुरुवार अहले सुबह पेटरवार प्रखंड स्थित Block Colony में बने बिशेश्वर धाम मंदिर परिसर के अमृत तालाब में स्थानीय लोगों को एक बच्चे का शव दिखा। मंदिर परिसर में बने तालाब किनारे लोगों का हुजूम जुट गया।

वहीं, एक दूसरे बच्चे का शव भी तालाब में देखा गया। उसके बाद स्थानीय युवकों ने दोनों शवों को निकाला। तीसरे बच्चे को निकालने के लिए तालाब से डाले बांस को निकाला गया तो तीसरे बच्चे का शव भी बाहर आ गया।

परिजनों ने बताया कि बुधवार दो बजे बच्चे घर के सामने ही खेल रहे थे। कुछ देर बाद बच्चों को खोजने लगे तो तीनों नाबालिग बच्चे गायब मिले। वहीं, परिजनों द्वारा Peterwar Police Station में बच्चों के गायब होने की सूचना दी गई।

पेटरवार अंचल प्रभारी अशोक राम ने बताया कि परिजनों को नियम के तहत सरकारी लाभ दिया जाएगा।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...