Latest Newsझारखंडतालाब में मिला युवक का शव, गांव की महिला के साथ प्रेम...

तालाब में मिला युवक का शव, गांव की महिला के साथ प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका, महिला गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Dead Body of Young man Found in pond : गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी थानांतर्गत हरियाडीह पंचायत (Hariyadih Panchayat) के डूमरबाकी स्थित तालाब से रविवार को एक शव बरामद किया गया है।

मृतक की पहचान पुरहरा गांव निवासी 42 वर्षीय नारायण यादव उर्फ टेकन यादव के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने नारायण यादव की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का संदेह जताया है। वहीं दूसरी ओर हत्या (Murder) में शामिल होने के संदेह में गांव की ही एक महिला की भी ग्रामीणों ने बुरी तरह पिटाई की है।

गांव की एक महिला के साथ था प्रेम प्रसंग

मामले में मृतक की पत्नी प्रमिला देवी ने बताया कि नारायण यादव शनिवार को घर से निकले थे और रात में वापस नहीं लौटे। जिसके बाद कुछ जगहों पर छानबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला।

इसी बीच रविवार की सुबह पता चला कि उसके पति का शव तालाब में मिला है। मृतक की पत्नी ने यह भी बताया कि उनके पति का गांव की ही एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही भेलवाघाटी थाना और गुनियाथर ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मामले में पुलिस ने एक महिला को भी हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...