देवघर उपायुक्त ने टीकाकरण के लिए तीर्थ पुरोहितों से की अपील

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर; उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर के आसपास रह रहे तीर्थ-पुरोहित समाज के साथ स्थाई और अस्थाई रूप से अपना व्यवसाय चला रहे दुकानदारों से अपील करते हुए कहा है कि संभावित तीसरी लहर से सुरक्षित रहने के उद्देश्य से कोविड का टीका लगवाना अवश्य सुनिश्चित करें।

उन्होंने दूसरे को भी प्रोत्साहित करते हुए शत प्रतिशत टीकाकरण की मुहिम में अपना योगदान देने की अपील करते हुए कहा है कि अपनी सुविधा व उम्र अनुसार कोविड का टीका लगवाना अवश्य सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने सभी से आग्रह किया कि टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़ कर सभी भाग लें एवं जिला प्रशासन का सहयोग करें ताकि कोरोना जैसी भीषण आपदा से मिलकर लड़ा जा सके।

Share This Article