दिल्ली में इलाजरत देवेंद्रनाथ महतो हुए डिस्चार्ज, कुछ दिनों में वापस आएंगे रांची

आंदोलनरत सहायक पुलिसकर्मियों का समर्थन करने पहुंचे झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS) नेता देवेंद्रनाथ महतो (Devendranath Mahato) लाठी चार्ज के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Devendranath Mahato undergoing treatment in Delhi, was discharged. आंदोलनरत सहायक पुलिसकर्मियों का समर्थन करने पहुंचे झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS) नेता देवेंद्रनाथ महतो (Devendranath Mahato) लाठी चार्ज के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था। RIMS में स्थिति सामान्य ना होता देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुरु गोविंद सिंह अस्पताल दिल्ली (Govind Singh Hospital Delhi) में भर्ती कराया गया था।

जहां से उन्हें आंशिक बेड रेस्ट एवं अन्य हिदायत के साथ Discharge कर दिया गया है। कुछ दिनों बाद देवेंद्र नाथ महतो वापस रांची लौटेंगे।

बताते चलें CM आवास घेराव के दौरान देवेंद्रनाथ महतो और संतोष महतो सहित 1500 पर अज्ञात पर भी केस दर्ज किया गया है।

Share This Article