इरफान अंसारी और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी की कोर्ट में हुई पेशी

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dumka MP-MLA Court: जमीन विवाद में मंत्री इरफान अंसारी एवं पूर्व सांसद फुरकान अंसारी MP-MLA के विशेष अदालत में शनिवार को पेशी हुई।

पेशी MP-MLA के विशेष अदालत के न्यायाधीश सह SDJM मोहित चौधरी के न्यायालय में हुई।

अदालत में 10 आरोपितों का बयान दर्ज हुआ।

अगली तिथि 26 मार्च को निर्धारित है।

जहां बचाव पक्ष की गवाही होगी।

इससे पहले सूचक के अधिवक्ता ने न्यायालय को बताया था कि मामला हाई कोर्ट में लंबित है।

जब तक इसकी सुनवाई नहीं हो जाती है, तब तक इस केस में बयान दर्ज नहीं किया जाये।

उल्लेखनीय है कि इस केस में मंत्री सह जामताड़ा कांग्रेस विधायक सहित कुल दस आरोपित है।

यह मामला मधुपुर की एक जमीन विवाद से जुड़ा है।

इसमें वर्तमान में  BSNL का टावर लगा है। इस पर फुरकान अंसारी का कब्जा है।

विपक्षी पार्टी की ओर से जमीन पर अवैध कब्जा का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी।

सूचक के आवेदन पर मधुपुर थाना में (कांड संख्या 145/2011) के तहत भादवी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ था।

Share This Article